राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप-निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा, 2021 (गृह विभाग) के लिए परीक्षा जिला, प्रवेश-पत्र और परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित प्रेस नोट जारी किया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी 13 सितंबर 2026 से SSO Portal पर उपलब्ध रहेगी।
राजस्थान पुलिस SI पुनः परीक्षा के प्रवेश-पत्र 17 सितंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। इसके बाद परीक्षा का आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को दो पारियों में किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से RPSC Rajasthan Police SI Re-Exam City 2026 चेक कर सकेंगे।
