इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करवाई जाती है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय SSO Portal पर उपलब्ध CM Anuprati Coaching Scheme का चयन करना होगा।
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना |
| संबंधित विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 8 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 7 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन पोर्टल | राजस्थान SSO Portal |
| लाभ | सूचीबद्ध संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग |
| चयन का आधार | मेरिट और संस्थान वरीयता |
| राज्य स्तरीय लक्ष्य | विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार 30,000 सीटें |
| राजकाज रेफरेंस नंबर | 24419825 |
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना क्या है?
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का उद्देश्य राजस्थान के पात्र विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाना है।
योजना में चयनित विद्यार्थियों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। निर्धारित कोचिंग शुल्क का भुगतान विभाग द्वारा संबंधित कोचिंग संस्थान को किया जाता है। कोचिंग संस्था विद्यार्थी से विभाग द्वारा निर्धारित राशि के अतिरिक्त कोई अन्य कोचिंग शुल्क नहीं ले सकती।
योजना के अंतर्गत शामिल परीक्षाएं
विस्तृत दिशा-निर्देशों में परीक्षाओं को मुख्य रूप से दो समूहों में रखा गया है।
सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाएं
- UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा
- RPSC की RAS एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा
- RPSC की सब-इंस्पेक्टर तथा पे-लेवल 10 एवं उससे ऊपर की परीक्षाएं
- REET परीक्षा
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी, कनिष्ठ सहायक एवं पे-लेवल 5 से पे-लेवल 9 तक की अन्य परीक्षाएं
- कांस्टेबल परीक्षा
- बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र की विभिन्न परीक्षाएं
- रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाएं
- CDS और SSC की परीक्षाएं

